कोर्ट जा रहे व्यक्ति को धारदार हथियार से मार किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के समीप न्यायालय जा रहे एक व्यक्ति को धारदार हथियार से मार कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में घोसी थाना क्षेत्र के परवां गांव निवासी महेंद्र यादव ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के समीप न्यायालय जा रहे एक व्यक्ति को धारदार हथियार से मार कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में घोसी थाना क्षेत्र के परवां गांव निवासी महेंद्र यादव ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 8 अप्रैल को अपने गांव परवां से व्यवहार न्यायालय के लिए जा रहे थे. जैसे ही ऊंटा स्टेशन पर पहुंचा कि अचानक पीछा करते हुए अंकित कुमार आया और धारदार हथियार से मार कर लहूलुहान कर दिया. इसी क्रम में सोनम उर्फ सोनू कुमार, अमन कुमार, बंटी कुमार एवं तीन-चार अज्ञात व्यक्ति सभी हाथ में लोहे का रॉड एवं लाठी-डंडे लिए हुए थे, जो ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे. मेरे साथ रहे धनेश यादव किसी तरह जान बचाकर भाग घायलावस्था में पुलिस के सहयोग से मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया .

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन