टेहटा रेलवे क्रॉसिंग के पास नशे की हालत में मिला युवक

Updated:
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब सात बजे पटना-गया रेलखंड के टेहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप नशे की हालत में एक युवक को घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के समीप से बरामद किया गया है.

विज्ञापन

मखदुमपुर.

शनिवार की सुबह करीब सात बजे पटना-गया रेलखंड के टेहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप नशे की हालत में एक युवक को घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के समीप से बरामद किया गया है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची टेहटा थाने की पुलिस ने युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया. वहीं युवक अचेतावस्था में अपना नाम रघुनंदन तथा घर मखदुमपुर बताया है, जो किसी काम से पटना जा रहा था, जो टेहटा के पास ट्रेन से गिर पड़ा. वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टर ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है. युवक के पाॅकेट से पांच रुपये नकद व एक स्मैक का पाॅकेट बरामद हुआ है. इस बाबत टेहटा थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही रेलवे का मामला होने के कारण जीआरपी जहानाबाद को सूचना दे दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन