उदेरास्थान बराज में डूबने से युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर विशुनगंज थाना क्षेत्र के उदेरास्थान बराज में मछली मार रहे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक सुल्तानपुर गांव निवासी मुनमुन कुमार बताया जाता है.

विज्ञापन

संवाददाता, मखदुमपुर

शुक्रवार की दोपहर विशुनगंज थाना क्षेत्र के उदेरास्थान बराज में मछली मार रहे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक सुल्तानपुर गांव निवासी मुनमुन कुमार बताया जाता है. मामले की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद यादव ने बताया कि सुल्तानपुर गांव निवासी सुरेश केवटा का पुत्र मुनमुन कुमार फल्गु नदी स्थित उदेरास्थान बराज में मछली मार रहा था. इसी दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. वहीं विशुनगंज थानाध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बताया कि युवक नदी में मछली मारने गया था. इसी दौरान अधिक पानी में चला गया और पानी में डूब गया और जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है व पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन