ट्रेन से कट कर मजदूर की मौत
पटना-गया रेलखंड के बेला रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक मजदूर की मौत हो गयी.
जहानाबाद नगर.
पटना-गया रेलखंड के बेला रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के अलालपुर गांव का रहने वाला अमरेंद्र कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी मजदूरी के लिए गया जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन आया था. इसी दौरान ट्रैक पार करने के क्रम में एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मजदूरी करता था. वह प्रतिदिन मजदूरी के लिए घर से गया जाता था. मंगलवार को भी वह घर से गया जाने के लिए निकला था. स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए वह ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. आसपास के लोगों द्वारा जब शोर मचाया गया तब उसके परिचित वहां जुटे तथा शव की पहचान हुई. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए