वार्ड पार्षद के घर से 35 हजार नकद समेत लाखों के आभूषण की चोरी
नगर थाना क्षेत्र के वभना में गुरुवार की रात चोरों ने वार्ड पार्षद के घर को निशाना बनाया और घर में रखे अलमीरा को तोड़ कर 35 हजार नकद समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली. इस संदर्भ में वार्ड पार्षद के पति विमल चौधरी ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के वभना में गुरुवार की रात चोरों ने वार्ड पार्षद के घर को निशाना बनाया और घर में रखे अलमीरा को तोड़ कर 35 हजार नकद समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली. इस संदर्भ में वार्ड पार्षद के पति विमल चौधरी ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि 19 जून को आधी रात में चोरों ने मेरे घर में प्रवेश कर चोरी कर ली. शिकायतकर्ता ने बताया है कि गर्मी की वजह से सभी घर के सदस्य छत पर सोए हुए थे. अहले सुबह जब छत से नीचे उतरा तो देखा कि मेरे रूम का अलमीरा टूटा हुआ है और कपड़ा इधर-उधर बिखरा पड़ा है. शिकायतकर्ता ने बताया है कि अलमीरा में रखे ढाई लाख रुपये का सोने का चेन, मंगलसूत्र, झुमका, मांग टीका, अंगूठी, पायल एवं 35 हजार रुपये नकद के अलावा स्टेबलाइजर व छोटा मोबाइल चोरों ने गायब कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए