भूमि विवाद को लेकर बीती रात हुई गोलीबारी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :21 Nov 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी रामाश्रय यादव व रामानुज यादव से विगत कई वर्षों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद देर रात रामानुज यादव के घर पर गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
कुर्था
. स्थानीय थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी रामाश्रय यादव व रामानुज यादव से विगत कई वर्षों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद देर रात रामानुज यादव के घर पर गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाश्रय यादव व रामानुज यादव छह भाई हैं जिसमें रामानुज यादव के दो पुत्री हैं. ऐसे में उनके भाइयों ने इन्हें हिस्सा देने से इंकार कर दिया. हालांकि रामानुज यादव ने बताया कि हमलोग बारा अपने गांव में रहते थे, जहां बीते वर्ष इनलोगों ने मारपीट कर हमें घर से बाहर कर दिया था, जिसके बाद कुर्था पावर ग्रिड के समीप स्थित घर में हमलोग रहने लगे, लेकिन देर रात रामाश्रय यादव व उनके बच्चों ने बुधवार की देर रात मेरे घर पर गोली से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मेरे घर के दरवाजे पर गोली के दो निशान भी मौजूद हैं. इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाते ही कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विगत वर्ष से इनके के भाइयों में भूमि का विवाद चल रहा था जिसके बाद बुधवार के देर रात उनके घर पर गोलीबारी की गई थी. पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि उसके घर के दरवाजे पर दो गोली के निशान हैं. सूचक शांति देवी के द्वारा आवेदन दी गई है जिसमें 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. कांड संख्या 265/ 24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मनीष कुमार को गिरफ्तार कर ली गयी है. साथ ही मामले की तहकीकात की जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि भूमि विवाद को लेकर पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी थी जिसमें दो लोगों को जेल भेजी गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




