जहानाबाद: सदर अस्पताल में जांच के नाम पर वसूली के वायरल वीडियो पर कार्रवाई, दो लैब टेक्नीशियन के खिलाफ FIR का आदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के सदर अस्पताल से मरीजों से जांच के नाम पर पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर दो लैब टेक्नीशियन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

Jehanabad News: जिले के सदर अस्पताल में मरीजों से जांच के नाम पर पैसे वसूलने के वायरल वीडियो मामले में दो लैब टेक्नीशियन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. सिविल सर्जन ने अस्पताल के कार्यकारी अधीक्षक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

दो लैब टेक्नीशियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

सिविल सर्जन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सदर अस्पताल के दो लैब टेक्नीशियन पर जांच के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है. वायरल वीडियो के आधार पर लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार और विकास कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है.

सिविल सर्जन ने कार्यकारी अधीक्षक को निर्देश दिया है कि मामले में की गई कार्रवाई से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाए. साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कार्रवाई में विलंब होता है तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल अधीक्षक की होगी.

पुलिस ने वीडियो को दो वर्ष पुराना बताया

इधर पुलिस विभाग ने वायरल वीडियो को लेकर स्पष्ट किया है कि यह वीडियो दो वर्ष पुराना है. पुलिस के अनुसार वीडियो को वायरल करने वाली कोई अन्य व्यक्ति नहीं, बल्कि संबंधित लैब टेक्नीशियन की चचेरी बहन हैं.

स्वास्थ्य विभाग की शिकायत का इंतजार

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से औपचारिक शिकायत मिलने का इंतजार किया जा रहा है. शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन