ePaper

सरैया बाजार में लू लगने से बाप-बेटी की गयी जान

Updated at : 18 Jun 2024 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
सरैया बाजार में लू लगने से बाप-बेटी की गयी जान

शकुराबाद थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में दो लोगों की मौत लू लगने के कारण हो गई. मृतक डोमन ठाकुर एवं सीताराम ठाकुर बताया जाता है.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में दो लोगों की मौत लू लगने के कारण हो गई. मृतक डोमन ठाकुर एवं सीताराम ठाकुर बताया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पिता- पुत्र थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को दोनों लोग लू की चपेट में आ गये जिसके कारण दोनों की मौत हो गई. पिता डोमन ठाकुर की उम्र 70 वर्ष जबकि पुत्र सीताराम ठाकुर का उम्र 50 वर्ष बताया जा रहा है. कुछ ही देर के अन्तराल में एक ही घर में दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि लू लगने से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन