बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की छापेमारी, सात पर प्राथमिकी, जुर्माना भी लगाया

Updated:
विज्ञापन

घोसी थाना | Prabhat Khabar Network

घोसी के डहरपुर गांव में विद्युत विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर जुर्माना लगाया और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Jehanabad News : घोसी में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर विद्युत विभाग की ओर से चलाये जा रहे अभियान के तहत घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव में छापेमारी की गयी. जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गये सात लोगों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की. सभी पर जुर्माना लगाने के साथ घोसी थाने में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात लोगों पर लगाया गया जुर्माना

विद्युत विभाग की टीम ने डहरपुर गांव में बिजली कनेक्शन और विद्युत उपयोग की जांच की. इस दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना निर्धारित किया गया. विभाग के अनुसार मनोज कुमार पर 52,343 रुपये, अवधेश कुमार पर 1,05,567 रुपये, रामाकांत प्रसाद पर 32,582 रुपये, उमेश प्रसाद पर 1,41,779 रुपये, सुरेश प्रसाद पर 46,201 रुपये, जोधी यादव पर 1,39,718 रुपये तथा शत्रुघ्न यादव पर 62,248 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

मीटर और कनेक्शन की हो रही जांच

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होता है. साथ ही विद्युत व्यवस्था पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है. इसी को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान बिजली के मीटर, कनेक्शन और विद्युत उपयोग की स्थिति की जांच की जा रही है.

जेई के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला

इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता शैलेश कुमार के लिखित आवेदन पर घोसी थाना में सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. चोरी करते पकड़े जाने वालों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन