रामपुर में मिला युवक का शव, बाइक के नंबर से हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

मृतक की पहचान पालीगंज खीरीमोड़ थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव निवासी रंजन चौधरी (22वर्ष) के रूप में हुई

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

करपी. रामपुर गांव के नाला के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने शव देखे जाने के बाद तत्काल डायल 112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही करपी तथा इमामगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी बरामद की गयी है. बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है. मृतक की पहचान पालीगंज खीरीमोड़ थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव निवासी रंजन चौधरी (22वर्ष) के रूप में हुई है. बाइक मृतक के भाई संजय चौधरी के नाम से पंजीकृत है.

पुलिस ने बाइक नंबर के माध्यम से परिजनों का पता लगाकर मृतक के भाई संजय चौधरी को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि वह डीजे बजाने का कार्य करता था. गुरुवार को घर से करपी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा. इसके बाद परिजन लगातार रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश कर रहे थे. शुक्रवार की सुबह तलाश के दौरान ही करपी थाना से फोन आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली. घटनास्थल पर पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल तथा करपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धीरज कुमार भी पहुंच मामले की जांच में जुटें हैं. युवक की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन