दरधा नदी की सफाई पर 15.21 करोड़ का डीपीआर तैयार, रिवर फ्रंट विकास को भी मिलेगी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल डीएम | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद में दरधा नदी की सफाई और गाद निकासी के लिए 1521.61 लाख रुपये का डीपीआर तैयार किया गया है। डीएम ने नदी संरक्षण के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की अगस्त माह की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले की प्रमुख नदियों, विशेषकर दरधा नदी के संरक्षण, साफ-सफाई, गाद निकासी, रिवर फ्रंट विकास और प्रदूषण की रोकथाम से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

गाद निकासी के लिए 15.21 करोड़ का डीपीआर तैयार

बैठक में बताया गया कि दरधा नदी की साफ-सफाई और गाद निकासी के लिए करीब 1521.61 लाख रुपये का डीपीआर कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण द्वारा तैयार कर विभाग को सौंप दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

संगम घाट से जफरगंज पुल तक बनेगा रिवर फ्रंट

दरधा नदी के संगम घाट से जफरगंज पुल तक रिवर फ्रंट विकास के लिए फेज-1 के तहत योजना तैयार करने का निर्देश बुडको को दिया गया. इसके साथ ही नदी में गिरने वाले नालों के आउटलेट पर जाली लगाने को कहा गया, ताकि प्लास्टिक और ठोस कचरा नदी में नहीं पहुंच सके.

अतिक्रमण वाले इलाकों में नियमित सफाई का निर्देश

नदी की स्वच्छता और अतिक्रमण की समीक्षा करते हुए नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी को नदी किनारे चिन्हित स्थलों और अतिक्रमण वाले क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. नदी किनारे नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया.

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान

डीएम ने सभी नगर निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसके विकल्प के रूप में पेपर बैग और अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.

रंग-रोगन और स्लोगन से संवरेगा संगम घाट

संगम घाट के सौंदर्यीकरण के लिए रंग-रोगन, आकर्षक चित्रांकन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन के माध्यम से घाट को विकसित करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने घाट की सुंदरता के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देने को कहा.

विद्युत शवदाह गृह के संचालन पर भी जोर

बैठक में दरधा नदी किनारे स्थित विद्युत शवदाह गृह के सुचारू और प्रभावी संचालन पर भी चर्चा हुई. सहायक परियोजना पदाधिकारी, बुडको और नगर परिषद जहानाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी को आपसी समन्वय से इसके संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

नदी संरक्षण कार्यों की नियमित होगी समीक्षा

डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए दरधा नदी को स्वच्छ, अतिक्रमण मुक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने नदी संरक्षण से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा और स्थल निरीक्षण कर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, डीआरडीए के निदेशक-सह-नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति डॉ. रोहित कुमार मिश्रा, जिला विकास पदाधिकारी स्मृति, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी समेत सभी नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी और जिला गंगा समिति के सदस्य मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन