जहानाबाद के घोसी में भाजपा की मंडल कार्यशाला, सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में शामिल भाजपा कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा ने घोसी ग्रामीण मंडल में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए एक विशेष मंडल कार्यशाला का आयोजन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा.

विज्ञापन

Seva Sankalp Abhiyan: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के घोसी ग्रामीण मंडल की मंडल कार्यशाला आयोजित की गयी. मंडल अध्यक्ष कौशलेन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जहानाबाद जिला महामंत्री सह घोसी विधानसभा प्रभारी एडवोकेट शुभम सिंह ‘मिठ्ठू’ शामिल हुए.

विज्ञापन

17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

कार्यशाला को संबोधित करते हुए शुभम सिंह ‘मिठ्ठू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा. इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के सुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को बताया प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है. उनके नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं.

बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचेंगे 13 कार्यक्रम

शुभम सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इन कार्यक्रमों को बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

हर गांव और घर तक पहुंचने का लिया संकल्प

मंडल अध्यक्ष कौशलेन्द्र पांडेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि घोसी ग्रामीण मंडल में अभियान के सभी कार्यक्रम बूथ एवं पंचायत स्तर पर आयोजित किये जाएंगे. उन्होंने ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचने का संकल्प व्यक्त किया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन