बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन करेगा प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 11:08 PM

विज्ञापन

कोलकाता के डॉक्टर की नृशंस हत्या के विरोध में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने कहा है कि एसोसिएशन के सभी सदस्य इस अमानवीय घटना के विरोध में काला बिल्ला लगाकर अपनी-अपनी दुकानों से विरोध-प्रदर्शन करेंगे. इस घटना से हम गहरे सदमे में हैं और डॉक्टरों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद. कोलकाता के डॉक्टर की नृशंस हत्या के विरोध में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने कहा है कि एसोसिएशन के सभी सदस्य इस अमानवीय घटना के विरोध में काला बिल्ला लगाकर अपनी-अपनी दुकानों से विरोध-प्रदर्शन करेंगे. इस घटना से हम गहरे सदमे में हैं और डॉक्टरों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हैं. उन्होंने सरकार से अपील की हैं कि वह इस मामले में अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे सख्त से सख्त सजा दे. यदि सरकार ने अपराधियों को पकड़ने में त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो जायेगा, जिसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी. उन्होंने कहा की कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य करना असंभव होता जा रहा है. कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन कर रही है. अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. घटना के बाद कोलकाता में अपराधियों के समर्थकों के द्वारा दोबारा हमला किया गया और वहां साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की गयी, ताकि सीबीआई जांच में भी अपराधियों को पकड़ना मुश्किल हो जाये, यह देश के कानून व्यवस्था के लिए बहुत गंभीर मामला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन