अरवल: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गांवों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है: डीडीसी

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

एकदिवसीय कार्यशाला का उद्धाटन करते डीडीसी व अन्य

Arwal News : अरवल में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं को लेकर डीडीसी ने की समीक्षा बैठक.

विज्ञापन

Arwal News : जिलाधिकारी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्देश्य चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण तथा विभिन्न योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 चयनित गांवों के विकास पर रहेगा फोकस

कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजना के प्रावधानों, दिशा-निर्देशों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि अरवल जिले के 20 चयनित गांवों में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का समन्वित लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाएगा.

विभागीय समन्वय से होगा योजनाओं का क्रियान्वयन

उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, बिजली, आवास, आजीविका और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सभी विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें.

क्षेत्र भ्रमण कर करेंगे प्रगति की समीक्षा

बैठक में योजना के अनुश्रवण, प्रगति समीक्षा और विभागीय समन्वय की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई. अधिकारियों से कहा गया कि वे नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके.

कार्यशाला में सभी विभागीय अधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन और चयनित गांवों के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी रविंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली खान सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ: पटना: काम दिलाने का झांसा देकर राजस्थान में महिला और दो बेटियों को बेचा, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन