जहानाबाद: जाम से निजात के लिए चला नप का बुलडोजर, ऊंटा मोड़ से काको तक हटाया अतिक्रमण

Author Ashok Jehanabad|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते नगर परिषद की टीम | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर परिषद ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है. ऊंटा मोड़ से काको मोड़ तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया. इस अभियान से राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jehanabad Encroachment News : जहानाबाद शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर परिषद ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में ऊंटा मोड़ से काको मोड़ तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया. अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया और दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

व्यस्त मार्ग पर वर्षों से था अवैध कब्जा

ऊंटा मोड़ से काको मोड़ तक का मार्ग शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है. लंबे समय से फुटपाथ और सड़क के हिस्सों पर दुकानदारों व ठेला-खोमचा संचालकों के कब्जे के कारण सड़क संकरी हो गई थी. इससे प्रतिदिन भीषण जाम लगता था और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

जेसीबी से हटाए गए शेड और ठेले

अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की सहायता से सड़क किनारे बने अवैध शेड, झुग्गी-झोपड़ियां और ठेलों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया.

चेतावनी: दोबारा कब्जा करने पर लगेगा जुर्माना,

कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने कहा कि शहरवासियों को जाम से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानों की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने की अपील की. साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा.

अन्य प्रमुख मार्गों पर भी चलेगा अभियान

नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन का उद्देश्य सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को सुगम करना है.

गया-पटना रेलखंड पर जहानाबाद में ओएचई तार काटा, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन