स्टेशन पर नहीं दिख रहा सुरक्षा का माकूल माहौल
जहानाबाद : स्टेशन परिसर और प्लेटफाॅर्म पर सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम नहीं हैं. यदि बात बिगड़ जाये, वारदात हो जाय तो ऐसी हालत में रेल पुलिस को डंडे की चोट से ही किसी तरह सुरक्षा की खानापूर्ति करनी पड़ती है. एक सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी व्यवस्था अब तक नहीं हुई है. यदि किसी तरह […]
जहानाबाद : स्टेशन परिसर और प्लेटफाॅर्म पर सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम नहीं हैं. यदि बात बिगड़ जाये, वारदात हो जाय तो ऐसी हालत में रेल पुलिस को डंडे की चोट से ही किसी तरह सुरक्षा की खानापूर्ति करनी पड़ती है. एक सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी व्यवस्था अब तक नहीं हुई है. यदि किसी तरह की अप्रिय घटना हो जाय तो संदिग्धों को ढूंढ़ने में भी मुश्किल होगी. आये दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं, बावजूद इसके रेलवे प्रशासन सबक नहीं ले रहा है.
पॉकेटमार, छिनतई करने वाला गिरोह, चोर-उच्चके और सड़क छाप मजनुओं की हरकत अक्सर होती रहती है, लेकिन ऐसे तत्वों से निबटने के लिए रेल पुलिस के पास हथियार नहीं है. डंडे के सहारे ही उन पर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्बेवारी है. देश में आये दिन आतंकवादी घटनाएं घटती है. आतंकियों द्वारा पब्लिक प्लेस को ही टारगेट बनाया जाता है, ताकि अधिक से अधिक नुकसान हो सके.
सुरक्षा एजेंसियां तो अलर्ट है, लेकिन अब भी ऐसे कई पब्लिक प्लेस हैं जिनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है. जहानाबाद रेलवे स्टेशन एवं पटना-गया रेलखंड के अन्य दूसरे स्टेशनों की स्थिति सुरक्षा के मामले में लचर है. यहां स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा का कोई विशेष इंतेजाम नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










