वाहन चेकिंग में एक हजार जुर्माने की वसूली
काको : पुलिस कप्तान आदित्य कुमार ने निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड़ तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे वाहनों के कागजात तथा डिक्की की जांच की़ हालांकि चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ परंतु कई […]
काको : पुलिस कप्तान आदित्य कुमार ने निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड़ तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे वाहनों के कागजात तथा डिक्की की जांच की़ हालांकि चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ परंतु कई बाइक सवार ट्रिपल लोडिंग तथा बिना वैध कागजात के वाहन का परिचालन करते पकड़े गये.
पाली थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में थाने के समीप चलाये गये इस अभियान में कई वाहन चालकों को बिना वैध कागजात के साथ पकड़ा गया, जिनसे करीब एक हजार रुपये जुर्माने की राशि वसूली गयी. वहीं काको थाने के समीप थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










