सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एनएच जाम

Updated:
विज्ञापन

मनेर : थाना क्षेत्र के खासपुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच -30 पर शव को रख कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया. जानकारी के अनुसार खासपुर दलित टोला निवासी लक्ष्मण राम का […]

विज्ञापन

मनेर : थाना क्षेत्र के खासपुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच -30 पर शव को रख कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया. जानकारी के अनुसार खासपुर दलित टोला निवासी लक्ष्मण राम का 25 वर्षीय पुत्र शिव राम गुरुवार को किसी कार्य से सड़क पार कर रहा था. इसी बीच ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया.

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच पर शव को रख कर मुआवजे की मांग करते हुए जाम कर दिया. इस दौरान एनएच 30 करीब पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक जाम रहा. जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामला को शांत कराया. तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे. इधर मृतक के परिजनों को स्थानीय प्रशासन ने 10 हजार रुपये तत्काल सहयोग राशि प्रदान की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन