छापेमारी अभियान में तस्कर समेत 23 धराये

Updated:
विज्ञापन

जिले की पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चला शराब के अड्डों को ध्वस्त करते हुए माफियाओं पर नकेल कसने में जुटी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले की पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चला शराब के अड्डों को ध्वस्त करते हुए माफियाओं पर नकेल कसने में जुटी है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने के उद्देश्य से बीती रात जहानाबाद के उत्पाद पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन चला जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से पीने एवं बेचने के आरोप में करीब दो दर्जन लोगों को पकड़ा गया है. वहीं शराब के भट्ठी को भी ध्वस्त करते हुए बड़ी मात्रा में जमीन के अंदर ड्रम व तसला में शराब बनाकर छिपा कर रखे गये जावा महुआ को बरामद किया गया है जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देश पर शनिवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें परसबिगहा थाना क्षेत्र के परसबिगहा, बेलदारीबिगहा, मेदनीचक, जमुआवां, मंदिल, सुल्तानी, सिकरिया, कसवां, काको थाना क्षेत्र के नेरथुआ, बीबीपुर, लोदीपुर, नगर थाना क्षेत्र के वभना जैसे दर्जनों जगह पुलिस बल पहुंच सघन तलाशी ली. तलाशी के क्रम में पुलिस ने शराब बेचने एवं पीने के आरोप में 23 लोगों को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों में 5 बेचने वाले हैं. वहीं 18 लोगों को शराब सेवन करने के आरोप में पकड़ा गया है. जबकि शराब के अड्डे से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट किया है. कई विभिन्न जगहों पर तलाशी के क्रम में पुलिस ने 375 लीटर देसी शराब बरामद किया है. जबकि करीब डेढ़ लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शराब के खिलाफ ड्रोन एवं खोजी कुत्ता के सहयोग से करीब दो दर्जन जगहों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि शराब के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. शराब माफियाओं पर पड़ रहे रेड से शराब बेचने एवं पीने वालों में हड़कंप मचा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन