Jehanabad : मठिया से 14 पुड़िया स्मैक बरामद, दो तस्कर धराये

Updated:
विज्ञापन

नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम मठिया स्थित स्मैक तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 0.41 ग्राम स्मैक बरामद किया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम मठिया स्थित स्मैक तस्कर के ठिकाने पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 0.41 ग्राम स्मैक बरामद किया है. वहीं पुलिस ने स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त दो स्मैक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार स्मैक तस्करों में कल्पा थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर के रहने वाले गुड्डू कुमार एवं कड़ौना थाना क्षेत्र के मुठेर के रहने वाले सतीश शाव शामिल हैं जिसेके पास से पुलिस ने 14 पुडिया स्मैक बरामद किया है. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर स्मैक का वजन 0.41 ग्राम बताया गया है. वहीं स्मैक तस्करों के पास से पुलिस ने स्मार्टफोन एवं 4800 नकद बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वभना बाईपास के पास कुछ लडके स्मैक बेच रहे हैं. सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा जिसे खदेड कर पकड़ा गया. पकड़े गए स्मैक तस्करों से पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में पुलिस को गुड्डू के पास से छह पुडिया स्मैक, स्मार्टफोन, 4800 नकद एवं सतीश साव के पास से आठ स्मैक का पुडिया बरामद हुआ. तस्करों के पास से बरामद स्मैक के आधार पर पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धंधे में लिफ्ट दोनों तस्कर को जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन