ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत

Updated at : 24 Jan 2020 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत

जहानाबाद नगर : जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के समीप ट्रैक्टर के ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक इब्राहिमपुर गांव निवासी सत्येंद्र यादव का पुत्र धीरज कुमार (18 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने गांव के समीप सड़क किनारे मोबाइल पर किसी से […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के समीप ट्रैक्टर के ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक इब्राहिमपुर गांव निवासी सत्येंद्र यादव का पुत्र धीरज कुमार (18 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने गांव के समीप सड़क किनारे मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर तेज गति में सड़क पर जा रहा था. युवक जहां मोबाइल पर बात कर रहा था, वहीं सड़क पर ठोकर बना था.

ट्रैक्टर जैसे ही ठोकर पर उछला, ट्रैक्टर के डल्ला से युवक को ठोकर लग गया. युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद लाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया.
सदर अस्पताल आने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. परिजन जब उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तब चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन रोने-पीटने लगे तथा शव को अपने साथ लेकर घर चले गये.
परसबिगहा में ऑटो की चपेट में आने से वृद्ध घायल
रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के सुजौला मोड़ स्थित दुग्ध शीतल केंद्र के समीप ऑटो की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया. घायल वृद्ध ह्रदनचक गांव निवासी बच्चू विंद बताया जाता है. झुनाठी पिकेट के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन