सीएए से शरणार्थियों को मिला सम्मान : मंत्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2020 1:54 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : भाजपा जिला इकाई द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कार्यशाला सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन निजी रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरि शामिल हुए. वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : भाजपा जिला इकाई द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कार्यशाला सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन निजी रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरि शामिल हुए. वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि इस देश में पहली बार राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री मिला है. अब तक पीएम नरेंद्र मोदी का सभी निर्णय देश के हित में लिया गया है.
सीएए के माध्यम से पीड़ित शरणार्थी परिवार को केंद्र की सरकार ने सम्मान एवं संरक्षण देने का काम किया है. कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री के द्वारा सीएए एवं एनआरसी के बारे में कार्यकर्ताओं में विस्तृत से जानकारी दी गयी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सीएए बिल के बारे में अधिक- से- अधिक जानकारी एवं जागरूकता फैलाएं.
कार्यशाला में राष्ट्रीय परिषद सदस्य नरेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत शर्मा, शशिरंजन, अवधेश कुमार, महामंत्री सतीश कुमार, कृष्णा गुप्ता रानी कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार विक्कू, जिला मंत्री विमलेश कुमार, निरंजन कुमार बबलू, सुनीता कुमारी, पुष्पा कश्यप, राधे श्याम शर्मा, अमरेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्रम मंत्री के द्वारा अलगना महादलित टोला में सीएए के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन