32.12 एमटी धान की हुई खरीद, 50 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य, 31 मार्च तक होगी खरीदारी

Updated at : 25 Dec 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
32.12 एमटी धान की हुई खरीद, 50 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य, 31 मार्च तक होगी खरीदारी

जहानाबाद नगर : जिले में धान खरीद का कार्य शुरू हो गया है. अब तक पांच किसानों से 32.12 एमटी धान की खरीद की गयी है. इन किसानों को उसका भुगतान भी कर दिया गया है. जिले में 31 मार्च तक धान की खरीद किया जाना है. 50 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले में धान खरीद का कार्य शुरू हो गया है. अब तक पांच किसानों से 32.12 एमटी धान की खरीद की गयी है. इन किसानों को उसका भुगतान भी कर दिया गया है. जिले में 31 मार्च तक धान की खरीद किया जाना है. 50 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित की गयी है. धान खरीद के लिए जिले में 68 सोसाइटी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

इसमें 67 पैक्स तथा 01 व्यापार मंडल शामिल हैं. सभी पैक्सों को एक लॉट धान खरीदने के बराबर 7 लाख 31 हजार रुपये का कैश क्रेडिट भी कराया गया है. जबकि व्यापार मंडल को दो लॉट धान खरीदने के बराबर कैश क्रेडिट दिया गया है. जिले में 15 नवंबर से ही धान खरीद का कार्य आरंभ होना था लेकिन पैक्स चुनाव तथा अन्य तकनीकी कारणों से धान खरीद का कार्य आरंभ नहीं हुआ था.
अब जबकि पिछले कई दिनों से जिले में धान की खरीद शुरू हो गयी है. ऐसे में अब किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं. कई किसानों का अब तक धान ही तैयार नहीं हुआ है. वहीं कई किसानों के धान की फसल अब तक खेतों में ही पड़ा है. वहीं धान में नमी अधिक रहने के कारण भी धान की खरीद में परेशानी हो रही है.
क्या कहते हैं किसान
प्रकृति से जूझते किसान इस वर्ष किसी तरह धान की रोपनी कर बाढ़-सुखाड़ झेलते हुए धान के फसल को उपजाया था लेकिन विगत कुछ ही दिनों पूर्व हुई बारिश ने किसानों के आशा पर पानी फेर दिया है.
उपेंद्र पंडित
बारिश ने किसानों को कमर तोड़कर रख दी है. धान के साथ-साथ रबी फसल पर भी आफत आ गयी है. बारिश होने से धान के फसल अभी खेत से खाली नहीं हो पाया है. किसान रबी फसल को लेकर चिंतित हैं.
बिहारी महतो
खेत से फसल को खलिहान लाने में किसान जुटे हैं लेकिन बारिश ने धान के साथ-साथ पुआल को भी खराब कर दिया है. धान के उत्पादन पर तो असर पड़ना निश्चित ही है, साथ ही इस वर्ष जानवरों के चारे की भी समस्या होगी.
धर्मेंद्र यादव
अधिकांश खेतों में नमी बरकरार है जिससे गेहूं का फसल बोया नहीं जा सका है. किसान रबी फसल को लेकर काफी चिंतित हैं. अभी तक खेतों में पानी जमा रहने से बोये गये फसल भी खराब हो चुके हैं. ऐसे में किसान को कोई उपाय नहीं सूझ रहा.
सुरेश शर्मा
जिले में धान की खरीद होने लगी है. 32.12 एमटी धान की खरीद भी हो चुकी है. 68 सोसाइटी को धान खरीद के कार्य में लगाया गया है. अभी अधिकांश किसान अपनी धान बेचने की स्थिति में नहीं हैं.
राजा बाबू, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जहानाबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन