सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लालगंज : एनआरसी व सीएए के समर्थन में भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने लालगंज व वैशाली में जुलूस निकाला. लालगंज में भाजपा के लालगंज नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, उत्तरी मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार, हिंदूपुत्र संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अमन कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रखंड संयोजक मुकुल पांडेय, अमरजीत कुमार सिंह व […]
विज्ञापन
लालगंज : एनआरसी व सीएए के समर्थन में भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने लालगंज व वैशाली में जुलूस निकाला. लालगंज में भाजपा के लालगंज नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, उत्तरी मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार, हिंदूपुत्र संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अमन कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रखंड संयोजक मुकुल पांडेय, अमरजीत कुमार सिंह व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. बैंड बाजा व देशभक्ति गीतों के साथ सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा झंडा व एनआरसी व सीएए के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ जुलूस में शामिल हुए.
घाघरा चौक होकर पहले महाराणा प्रताप चौक, फिर वैशाली-हाजीपुर मुख्यमार्ग के तीनपुलवा चौक से लालगंज बाजार, महाबीर चौक होते हुए गांधी चौक से थाना रोड, शहीद स्मारक, मस्जिद चौक, वहां से पुरानी पोस्टऑफिस चौक, फिर गांधी चौक, नूनू बाबू चौक हुए जुलूस कामर्स कॉलेज पहुंचा.
इस दौरान हिंदूपुत्र संगठन के लालगंज प्रखंड अध्यक्ष ने देश के संसाधनों को तहस नहस कर उसमें आग लगाने वालों को चिह्नित कर उन्हें सजा देने की मांग की.
समर्थन यात्रा में भाजपा के हृदय साह, अजय शर्मा, मनोज महतो, शिवनारायण महतो, दयानंद चौधरी, राजन कुमार, राजेश तिवारी, हिंदूपुत्र संगठन के उपाध्यक्ष सनी कुमार, कोषाध्यक्ष भोला कुमार, नगर मंत्री सूरज कुमार, मीडिया प्रभारी भोलू दा, प्रखंड संरक्षक अखिलेश ठाकुर, अमित कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के रतिकांत मिश्रा, हर्ष सिंह, अरविंद सिंह, नीतीश शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के बाबुल सिंह, विपिन कुमार तुलसी आदि शामिल थे.
वैशाली में जुलूस निकाल की नुक्कड़ सभा: वैशाली. प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर चौक से मदरना बाजार तक एनआरसी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैशाली पूर्वी मंडल के अध्यक्ष रत्नेश कुमार टिंकू के नेतृत्व में पैदल मार्च किया.
मदरना बाजार में पैदल मार्च की समाप्ति बाद नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने आम लोगों को नागरिकता संसोधन विधेयक के विषय में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही इससे जुड़ी अफवाह तथा भम्र फैलाने वालों से दूर रहने की अपील की.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैशाली विधानसभा प्रभारी अजीत पांडेय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिजीत कुमार विक्की, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा, वैशाली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार, बेलसर मंडल अध्यक्ष महामाया कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पासवान, बेलसर महामंत्री महेश साह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शर्मिला देवी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरण गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत कुमार गोलू, संजय राय, अतिपिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह पिंटू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










