ePaper

स्काॅर्पियो और ऑटो में हुई टक्कर, तीन घायल

Updated at : 21 Nov 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
स्काॅर्पियो और ऑटो में हुई टक्कर, तीन घायल

जहानाबाद नगर : जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग पर घोसी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह करीब 10 बजे स्काॅर्पियो तथा ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गये. वहीं इस घटना में स्काॅर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद ऑटो चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. इस […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जहानाबाद-घोसी मुख्य मार्ग पर घोसी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह करीब 10 बजे स्काॅर्पियो तथा ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गये.

वहीं इस घटना में स्काॅर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद ऑटो चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. इस घटना में ऑटो सवार काको थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी मो कौशल का पुत्र मो अरमान (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि काको थाना क्षेत्र के ही बंधुचक निवासी अवधेश कुमार और काजीदौलतपुर निवासी रामजी ठाकुर घायल हो गये. मो अरमान को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो अरमान प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी अपने घर से सब्जी बेचने जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी आया था. सब्जी बेचने के बाद वह ऑटो पर सवार होकर घोसी जा रहा था. रास्ते में घोसी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्काॅर्पियो के साथ ऑटो की टक्कर हो गयी जिसमें ऑटो पर सवार तीन लोग घायल हो गये. दो घायल खतरे से बाहर थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन