एमडीएम में गड़बड़ी करने वालों पर है लाखों बकाया

Updated at : 06 Nov 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम में गड़बड़ी करने वालों पर है लाखों बकाया

जहानाबाद नगर : मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी करने वाले और बच्चों की संख्या में अंतर पाये जाने वाले स्कूलों के एमडीएम संचालक पर विभाग द्वारा फाइन लगाया गया है. यह फाइन लाखों में है, जिसकी रिकवरी में विभाग जुटा हुआ है. एमडीएम जांच के दौरान बच्चों की संख्या में अंतर पाये जाने पर जांच […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी करने वाले और बच्चों की संख्या में अंतर पाये जाने वाले स्कूलों के एमडीएम संचालक पर विभाग द्वारा फाइन लगाया गया है. यह फाइन लाखों में है, जिसकी रिकवरी में विभाग जुटा हुआ है.

एमडीएम जांच के दौरान बच्चों की संख्या में अंतर पाये जाने पर जांच अधिकारी द्वारा पिछले तीन माह का जोड़कर फाइन किया जाता है. ऐसे में जिले के 119 स्कूलों में इस तरह की गड़बड़ी वर्तमान वित्तीय वर्ष में पाया गया था, जिस विभाग द्वारा लगभग 47 लाख रुपये का फाइन लगाया गया था. फाइन रिकवरी में जुटे अधिकारियों द्वारा अब तक 26 लाख 60 हजार रूपये की रिकवरी की गयी है.
जबकि 19 लाख 80 हजार रुपये का रिकवरी किया जाना है. ऐसे में विभागीय अधिकारी रिकवरी में जुटे हुए हैं. अधिकारी की मानें तो जिले में अधिकतम 70 हजार रुपये का फाइन एमडीएम संचालक पर लगाया गया है. मालूम हो कि जिले में करीब 900 स्कूलों में एमडीएम का संचालन हो रहा है. सिर्फ घोसी प्रखंड में ही जीविका द्वारा एमडीएम का संचालन कराया जा रहा है.
जबकि अन्य प्रखंडों में शिक्षकों द्वारा ही एमडीएम संचालित किया जा रहा है. ऐसे में विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर इसकी जांच करायी जाती है. जांच के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर फाइन किया जाता है. इस संबंध में डीपीओ एमडीएम दिनेश पासवान ने बताया कि रिकवरी का कार्य किया जा रहा है. शीघ्र ही पूरी राशि की रिकवरी कर ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन