लंबित कांडों के निष्पादन में लाएं तेजी: एसपी
Updated at : 06 Nov 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. क्राइम बैठक में एसपी मनीष ने थानाध्यक्षों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज करने, कुर्की वारंटियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. एसपी ने बारी-बारी से प्रत्येक थाने के लंबित कांडों की समीक्षा […]
विज्ञापन
जहानाबाद : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. क्राइम बैठक में एसपी मनीष ने थानाध्यक्षों को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज करने, कुर्की वारंटियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया.
एसपी ने बारी-बारी से प्रत्येक थाने के लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने रात्रि गश्ती तेज करने के साथ-साथ विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई आवश्यक सुझाव दिये. साथ ही यह भी कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण पर रखें.
अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान उन्होंने कई थानाध्यक्ष को धीमी गति से कार्य करने पर फटकार भी लगायी. इस मौके पर एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, कल्पा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




