छोटी बहन को बचाने में बड़ी बहन की डूबने से गयी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद सदर : छोटी बहन को नदी में डूबने से बचाने गयी बड़ी बहन की नदी में डूब जाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पाठक टोली निवासी मो मकसूद आलम की दो पुत्रियां सानिया परवीन अपनी सगी बहन के साथ जाफरगंज के समीप दरधा नदी में कपड़ा धोने गयी […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : छोटी बहन को नदी में डूबने से बचाने गयी बड़ी बहन की नदी में डूब जाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पाठक टोली निवासी मो मकसूद आलम की दो पुत्रियां सानिया परवीन अपनी सगी बहन के साथ जाफरगंज के समीप दरधा नदी में कपड़ा धोने गयी थी.

विज्ञापन
इस दौरान छोटी बहन का पैर फिसल गया और वह नदी में चली गयी. छोटी बहन को डूबते देख बड़ी बहन उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी, जिसमें दोनों बहनें पानी में डूबने लगी, जिसे देखकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े और नदी में कूदकर छोटी बहन को बचा लिए. नदी में तेज धार रहने के कारण बड़ी बहन बह गयी.
परिजनों ने इसकी सूचना प्रशासन को दिया, जिसके बाद प्रशासन नदी में गोताखोरों के द्वारा खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन शव नहीं मिल सका. उसके अगले दिन विजयादशमी को उक्त युवती का शव जाफरगंज के समीप झलास से बरामद किया गया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इधर मृतक सानिया परवीन के पिता मो मकसूद आलम को जहानाबाद के सीओ संजय कुमार अंबष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार लाख का चेक दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन