दुष्कर्म के आरोपित को आठ वर्षों का कारावास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2019 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : व्यवहार न्यायालय स्थित फास्ट ट्रैक-2 के न्यायाधीश विनय कुमार सिन्हा के न्यायालय ने अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरा करने के बाद आरोपित रंजीत कुमार को भादवि की धारा 376 एवं 366ए में क्रमशः आठ एवं पांच वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनायी. साथ […]
विज्ञापन
जहानाबाद : व्यवहार न्यायालय स्थित फास्ट ट्रैक-2 के न्यायाधीश विनय कुमार सिन्हा के न्यायालय ने अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरा करने के बाद आरोपित रंजीत कुमार को भादवि की धारा 376 एवं 366ए में क्रमशः आठ एवं पांच वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनायी. साथ ही पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया. अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने पर दो-दो माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी.
प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री 17 मई, 2007 को किसी कारण घर से बाहर गयी थी, जो देर शाम तक घर लौटकर नहीं आयी, तब हमलोग खोजबीन करने लगे.
खोजबीन के क्रम में यह पता चला कि मेरा पड़ोसी रंजीत कुमार मेरी नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर गलत नीयत से अपहरण कर लिया है. मामले में पीड़िता ने न्यायालय को बताया था कि रंजीत कुमार घटना के दिन मुझे हथियार के बल पर गाड़ी पर बिठा लिया और वहां से बेला ले गया.
वहां उसका रिश्तेदार मिला फिर वहां से मुझे गया ले गया. गया से बस के द्वारा राजगीर ले गया, वहां मेरे साथ दुष्कर्म किया गया. इस तरह वह मुझे कई स्थानों पर लेकर गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया. उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वाद विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से पांच गवाह पेश किये गये थे.
शादी का झांसा दे किया यौनशोषण
जहानाबाद. शहर के काको रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में शुक्रवार को शादी का झांसा दे यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला थाने में लड़का पक्ष के विरुद्ध महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बताया जाता है कि मुहल्ला निवासी कमलेश चौधरी की पुत्री की शादी गया में तय हुई थी. शादी तय होने के बाद लड़का-लड़की के बीच मोबाइल से घंटों तक बातचीत होती थी. कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तथा जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. बातचीत के क्रम में दोनों एक-दूसरे पर विश्वास भी करने लगे.
इसी बीच लड़का ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर लड़की का यौन शोषण किया. सूत्र बताते हैं कि शादी तय होने के बाद महीनों बीत गये एवं दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध में बना, लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब लड़का एवं उसके परिजन लड़की से शादी करने से इन्कार करने लगे.
पहले तो दोनों के बीच बातचीत से मामला सलटाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़का पक्ष के गलत रवैया देख लड़की ने लड़का के खिलाफ यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज करायी. महिला थाने की पुलिस ने फिलहाल लड़की की मेडिकल जांच करायी है तथा मामले की छानबीन करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है.
बन सकते हैं करीब 10 नये ग्रेवियंस : फिदा हुसैन मोड़ से बत्तीस भंवरिया मोड़ तक बीच में कई जगह एनएच पर डिवाइडरों पर ग्रेवियंस बनाकर उनमें फूल-पत्ती और पौधे लगाये जा सकते हैं. वहीं सड़क किनारे भी विभिन्न दुकानों, शो रूम, प्रतिष्ठानों के बाहर ही पेड़-पौधे, फूल और गमले लगाकर सड़कों को खूबसूरत तरीके से सजाया जा सकता है.
शहर के कारगिल चौक और आंबेडकर चौक स्थित पार्कों पर बेहतर रख-रखाव के कारण हरियाली दिखती है. जरूरत है इसी तरह से सभी ग्रेवियंस को सजाकर खूबसूरत बनाया जाये. शहर के लोगों द्वारा शहर को सुंदर बनाने में कोई रुचि न लेने के कारण भी सड़कों किनारे हरियाली का अभाव है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
नगर पर्षद द्वारा सभी ग्रेवियन का रंग-रोगन और मरम्मत करवायी जा चुकी है. सभी ग्रेवियन में फूल-पत्ती लगाने की योजना है जिस पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा. वहीं कुछ नये ग्रेवियन भी बनाने की योजना है.
मुकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, जहानाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




