मरीजों के लिए जरूरी दवाओं की होगी खरीद : सीएस

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : मरीजों के लिए जरूरी दवाओं की खरीद की जायेगी, ताकि उन्हें समय पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराया जा सके. उक्त निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया. सदर अस्पताल के अधीक्षक कक्ष में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : मरीजों के लिए जरूरी दवाओं की खरीद की जायेगी, ताकि उन्हें समय पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराया जा सके. उक्त निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया. सदर अस्पताल के अधीक्षक कक्ष में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के संबंध में कई निर्णय लिए गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी वार्ड में एसी लगाने, ओपीडी में फर्नीचर और पर्दा ��ो बदलने का निर्णय लिया गया. साथ ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सेपरेटर लगाने का भी निर्णय लिया गया, ताकि रजिस्ट्रेशन कराने आने वाले मरीजों को सुविधा हो सके. अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज व उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए तीन स्थानों पर आरओ लगाने का निर्णय लिया गया.
ओपीडी के समीप के अलावा आइसीयू के समीप और इमरजेंसी वार्ड के समीप आरओ लगाया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके. पानी की समुचित व्यवस्था कराने के लिए अस्पताल परिसर में बने टंकी की सफाई कराने का भी निर्णय लिया गया, जिससे शुद्ध जल उपलब्ध कराया जा सके. अस्पताल परिसर के नाला की सफाई कराने का भी निर्णय लिया गया. वहीं सीनियर सिटीजन वार्ड जो कि पिछले माह से ही बनकर तैयार है, उसे शीघ्र चालू कराने को कहा गया.
स्टाफ की कमी के कारण यह वार्ड चालू नहीं हो रहा था. ऐसे में सीएस ने आइसीयू में तैनात रहने वाले कर्मियों को ही सीनियर सिटीजन वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी. सदर अस्पताल परिसर में गार्डेंन में लगे लोहे के जाली के ऊपर सरकार के स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं से संबंधित स्लोगन लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को उन योजनाओं की जानकारी हो और वे योजनाओं का लाभ उठा सकें. बैठक में प्रभारी अधीक्षक डॉ अजय कुमार के अलावा आरकेएस के सभी सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन