डिजिटल इंडिया युग में मिशन मोड में कार्य कर रही एनआइसी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : डिजिटल इंडिया के चार वर्ष पूरे होने पर जहानाबाद जिले में एनआइसी द्वारा डिजिटल इंडिया वीक मनाया जा रहा है. इसके वर्षगांठ पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल संचालन के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत जिलास्तर पर राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : डिजिटल इंडिया के चार वर्ष पूरे होने पर जहानाबाद जिले में एनआइसी द्वारा डिजिटल इंडिया वीक मनाया जा रहा है. इसके वर्षगांठ पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल संचालन के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत जिलास्तर पर राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान कार्यालय की ओर से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को लगातार तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. विज्ञान पदाधिकारी ने बताया कि डिजिटल इंडिया के युग में एनआइसी विभाग मिशन मोड में कार्य कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
एनआइसी का मुख्य कार्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाहनों का रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सेवाएं ऑनलाइन के माध्यम से दी जा रही है. ई-लाभार्थी के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ सीधे लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से की जा रही है. कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार ज्यादा समय लगता है.
वहीं आइसीडीएस में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका न केवल वेतन भुगतान हो रहा है, बल्कि आंगन ऐप के माध्यम से न केवल आंगनबाड़ी केंद्र का बेहतर निगरानी हो रहा है. डिजिटल इंडिया के समय में आज ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य घर बैठे दाखिल खारिज की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है.
उन्होंने बताया कि संभावित बाढ़, सूखा व अन्य प्राकृति आपदा के दौरान सही लाभुकों को सही खाते में भुगतान किया जा सके, इस मामले में भी डिजिटल इंडिया के माध्यम से सहयोग किया जा रहा है. आरटीपीएस के तहत प्रखंडस्तर पर पिछड़ा वर्ग के लोगों को जाति प्रमाणपत्र निर्गत करना व प्रखंड स्तर पर राशन कार्ड निर्माण करना संभव हो रहा है.
एनआइसी वीडियो कॉन्फ्रे���सिंग के माध्यम से सरकार के सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय व वार्ता में तकनीकी सहयोग प्रदान करती है. अपर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि सर्विस प्लस एमआइएस पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले जहानाबाद में शुरू किया गया है.
इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुरक्षा, पेंशन योजना की स्वीकृति और जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्रमाणपत्र का आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा है. आवेदक घर बैठक आवेदन कर सकते हैं. विज्ञान पदाधिकारी ने बताया कि एआइसी अपने कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन