नगर थाने की पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के वभना गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर युवक को शराब के साथ धर दबोचा. साथ ही उसके पास से 28 लीटर महुआ शराब और एक पैशन प्रो बाइक (बीआर 25बी-0380) भी जब्त किया. नगर थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रप्रकाश सिंह ने […]

विज्ञापन

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के वभना गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर युवक को शराब के साथ धर दबोचा. साथ ही उसके पास से 28 लीटर महुआ शराब और एक पैशन प्रो बाइक (बीआर 25बी-0380) भी जब्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
नगर थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रप्रकाश सिंह ने नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है और कहा है कि गश्ती के क्रम में जब हम सरकारी गाड़ी से अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वभना चौक के पास गश्ती कर रहे थे, तो गुप्त सूचना मिली कि वभना संगत पर कुछ युवक गाड़ी लगाकर शराब लेकर जा रहे हैं.
सूचना की जानकारी वरीय अधिकारियों को देने के बाद गंतव्य की ओर रवाना हुआ और युवकों का पीछा किया, जिसमें एक युवक शराब और बाइक के साथ पकड़ा गया, जिसका नाम पंकज कुमार भागीरथ बिगहा राजाबाजार का रहने वाला बताया जाता है.
वहीं दूसरा युवक जो भागने में सफल रहा वह नगर थाना क्षेत्र के मठिया पर निवासी चिंटू पासवान बताया जाता है. पकड़ा गया युवक ने पुलिस को बताया कि वह शराब बेचने के पेशे में लंबे समय से जुड़ा है. आज भी शराब की खेप बेचने के लिए ले जा रहा था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पकड़े गये युवक को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन