शहर में शुरू हुई नालों की उड़ाही
Updated at : 20 Jun 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद : बरसात को देखते हुए शहर को जलजमाव से दूर रखने के लिए नगर पर्षद ने नालों की उड़ाही का कार्य तेज कर दिया है. तीन ट्रैक्टरों, एक जेसीबी और सफाई कर्मचारियों की मदद से अलगना पइन की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है. कुछ दिनों पूर्व जहानाबाद के डीएम ने बैठक कर […]
विज्ञापन
जहानाबाद : बरसात को देखते हुए शहर को जलजमाव से दूर रखने के लिए नगर पर्षद ने नालों की उड़ाही का कार्य तेज कर दिया है. तीन ट्रैक्टरों, एक जेसीबी और सफाई कर्मचारियों की मदद से अलगना पइन की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है. कुछ दिनों पूर्व जहानाबाद के डीएम ने बैठक कर नगर पर्षद को सभी नालों की उड़ाही मानसून आने के पूर्व कराने के निर्देश दिये थे जिसके आलोक में नगर पर्षद शहर के नाले-नालियों की सफाई अभियान चला रहा है.
बुधवार की शाम सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए डीएम नवीन कुमार ने राजाबाजार के नालों का निरीक्षण किया. वहां से पैदल ही रेलवे लाइन किनारे होते हुए फिदा हुसैन तक अलगना पइन की सफाई और मदारपुर, टेनीबिगहा में जलजमाव की समस्या का जायजा लिया. मौके पर मौजूद नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार और अन्य पदाधिकारियों को सफाई कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये. टेनीबिगहा में रेलवे लाइन किनारे महीनों से जमे जलजमाव की जल निकासी करने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा.
बताते चलें कि मदारपुर में विगत दो-तीन सालों से जलजमाव की भारी समस्या है जिससे वार्ड पांच की जनता काफी जिल्लत उठा रही है. वहीं फिदा हुसैन से राजाबाजार की तरफ अलगना पइन का बहाव उल्टा है. डीएम ने इन सभी समस्याओं के समाधान निकालने की बात कही. निरीक्षण में नगर पर्षद के पदाधिकारियों के साथ-साथ संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद भी मौके पर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




