पानी के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Updated:
विज्ञापन

काको : प्रखंड के खालिसपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर एनएच 110 को जाम कर दिया. लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय शंकर दल-बल के साथ मौके […]

विज्ञापन

काको : प्रखंड के खालिसपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर एनएच 110 को जाम कर दिया. लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय शंकर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण वार्ड के अधिकांश चापाकलों से पानी निकलना बंद हो गया है.साथ ही मुख्यमंत्री नल-जल योजना के अंतर्गत नल- जल का कार्य लगभग एक महीने से ठप है.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य एवं सचिव की मिलीभगत से नल -जल योजना के कार्य में सिर्फ बोरिंग कराकर एक ही जगह पर पाइप से पानी दिया जा रहा है. जबकि पूरे वार्ड में पाइप नहीं बिछाया गया है. ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य एवं सचिव पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. बताते चलें कि नल -जल का कार्य दिसंबर 2018 में ही ठेकेदार को अग्रीमेंट किया गया था, जिसमें तीन महीने का समय दिया गया था और अभी लगभग छह महीने बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है.
हालांकि वार्ड सदस्य नजमा खातून ने बताया कि स्थानीय मुखिया के कहने पर मैं ठेकेदार को आठ लाख रुपये का चेक काटकर दिया था. ठेकेदार आधा -अधूरा कार्य करके भागा हुआ है. वहीं सचिव रामध्यान ने भी ठेकेदार द्वारा टाल-मटोल करने का आरोप लगाया. जानकारी मिलने के बाद बीडीओ अजय कुमार ने भी वार्ड में जाकर लोगों से पानी की किल्लत के बारे में जाना. बीडीओ ने 15 दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करने का आदेश ठेकेदार को दिया. बीडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि काम नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन