योजना का लाभ उठाएं छात्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : एसएन सिन्हा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डीआरसीसी के रविरंजन कुमार के द्वारा विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. उन्होंने कहा कि इस योजना से 12वीं पास सभी विद्यार्थियों को […]
विज्ञापन
जहानाबाद : एसएन सिन्हा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डीआरसीसी के रविरंजन कुमार के द्वारा विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी.
उन्होंने कहा कि इस योजना से 12वीं पास सभी विद्यार्थियों को उनके आगे की शिक्षा के लिए चार लाख तक का ऋण बगैर किसी ब्याज के उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे उनके जीवन स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी. कई लड़के-लड़कियां इच्छा के बावजूद उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं. पैसे की कमी के कारण कुछ करने की उनकी हसरतें दम तोड़ देती हैं. ऐसे ही विद्यार्थियों की मदद के लिए बिहार सरकार ने एक शानदार योजना शुरू की है. इसे दो अक्तूबर 2016 को लांच किया गया था.
इस योजना को लागू करने के लिए सरकार ने शिक्षा वित्त निगम की स्थापना की है. प्राचार्य डॉ अर्जुन शर्मा ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम का लाभ ऐसे विद्यार्थी उठा सकते हैं, जो 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं. इस अवसर पर पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ उमाशंकर सिंह, वित्तेक्षक डॉ सुबोध कुमार झा, डॉ गिरिराज शर्मा, डॉ अख्तर रोमानी, ओम प्रकाश वर्मा, शशिधर गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, डॉ प्रियंका तिवारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










