बिहार : जहानाबाद में देशी कारबाइन के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिला के टेहटा पुलिस चौकी अंतर्गत बंसराज बिगहा गांव में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को एक देशी कारबाइन और 4 कारतूस के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के नाम विजय यादव, शंकर यादव एवं अभिषेक कुमार हैं. उन्होंने बताया कि […]
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिला के टेहटा पुलिस चौकी अंतर्गत बंसराज बिगहा गांव में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को एक देशी कारबाइन और 4 कारतूस के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के नाम विजय यादव, शंकर यादव एवं अभिषेक कुमार हैं.
उन्होंने बताया कि विजय यादव बंसराज बिगहा गांव, शंकर यादव पड़ोसी गया जिला के कोंच थाना अंतर्गत भीखनपुरा गांव और अभिषेक कुमार अरवल जिला के वंशी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव का निवासी है. मनीष ने बताया कि इन अपराधियों के पास से माओवादियों के नाम पर वसूले गये 34,700 रुपये, लेवी मांगने का पर्चा, एक देशी कारबाइन, 4 कारतूस और 9 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




