डढुआ गांव में अगलगी , छह घर जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र की डढुआ पंचायत के डढुआ गांव में मंगलवार की दोपहर बाद अचानक अगलगी आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में घर सहित घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने बड़े ही मशक्कत के बाद आग पर काबू […]

विज्ञापन

पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र की डढुआ पंचायत के डढुआ गांव में मंगलवार की दोपहर बाद अचानक अगलगी आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में घर सहित घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने बड़े ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बाद दिनेश भगत के घर में अचानक आग लग गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते एक के बाद एक एक करके छह घर जल कर राख हो गया. अगलगी की घटना में दिनेश भगत, किशोर भगत, रंजीत भगत, अमित भगत, मुन्ना ���गत, लालू भगत का घर जल कर राख हो गया.साथ ही घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जल कर राख हो गया.

घटना उस समय घटी जब घर के लोग घर के बाहर मजदूरी करने गये हुए थे. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना दमकल गाड़ी को दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी ने गाड़ी लेकर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था. बताया जाता है कि मार्च महीने में दिनेश भगत की पुत्री का विवाह होनेवाला था. पुत्री के विवाह के लिए दहेज में दिये जानेवाला सारा सामान भी जल कर राख हो गया. अगलगी की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया अन्न कुमार साह, चमन कुमार आदि लोग पहुंचकर हालात का जायजा लिया.
अगलगी में एक घर जला : पटेढ़ी बेलसर. बेलसर पंचायत के वार्ड नंबर चार में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से एक घर जलकर खाक हो गया. अगलगी में घर में रखे दस हजार रुपये नगद, पलंग, ट्रंक सहित हजारों की संपति भी जल गयी. अग्निपीड़ित विनय ठाकुर ने बताया कि सूचना देने पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. पंचायत के मुखिया रवि किशन ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन