मुंगेर : एके-47 बरामदगी के मामले में छह पर प्राथमिकी, एक की तलाश जारी
Updated at : 28 Dec 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष तौसिफ इमाम उर्फ रिजवी के पास से मिले एके 47 के मामले में मुंगेर पुलिस ने कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें दो मो. इमरान व उसकी पत्नी पूर्व से ही एके 47 मामले में जेल में बंद है. इधर इस मामले में एक […]
विज्ञापन
मुंगेर : युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष तौसिफ इमाम उर्फ रिजवी के पास से मिले एके 47 के मामले में मुंगेर पुलिस ने कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें दो मो. इमरान व उसकी पत्नी पूर्व से ही एके 47 मामले में जेल में बंद है.
इधर इस मामले में एक अन्य आरोपित मो. तारिक की पुलिस तलाश कर रही है, जो दिलावरपुर पूरबसराय (मुंगेर) का रहने वाला है. गिरफ्तार मो. इरशाद अहमद एके 47 मामले के मुख्य सरगना मो. इमरान का ममिया ससुर है और उसने पुलिस को दिये अपने बयान में यह खुलासा किया है कि उसे यह हथियार मो. इमरान ने ही अपने भाई व साला के माध्यम से बेचने व छिपाने के लिए दिया था.
एके 47 बरामदगी के मामले में पूरबसराय ओपी प्रभारी मो. मजहर मकबूल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें मो. इरशाद अहमद, मो. तौसिफ इमाम उर्फ रिजवी, सत्यम कुमार, मो. तारिक के साथ ही बरदह निवासी मो. इमरान व उसकी पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




