ePaper

मोबाइल पर मिलने का वादा कर जब प्रेमिका के गांव पहुंचा प्रेमी, तभी...

Updated at : 28 Nov 2018 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल पर मिलने का वादा कर जब प्रेमिका के गांव पहुंचा प्रेमी, तभी...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में मखदुमपुर स्थानीय थाना के इंदरपुर गांव में अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों एवं प्रेमिका के परिजनों ने बिन लग्न के ही शादी करा दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतनी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के ढिबरी गांव निवासी अनिल शर्मा का पुत्र रवि कुमार […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में मखदुमपुर स्थानीय थाना के इंदरपुर गांव में अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों एवं प्रेमिका के परिजनों ने बिन लग्न के ही शादी करा दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतनी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के ढिबरी गांव निवासी अनिल शर्मा का पुत्र रवि कुमार जो वर्तमान में मखदुमपुर के ब्रह्मर्षि नगर में रहता था जो प्रखंड के इंदरपुर गांव निवासी विजेंद्र शर्मा के पुत्री अर्चना कुमारी से मोबाइल पर काफी दिनों से बात किया करता था. बात करते-करते एक-दूसरे से प्रेम करने लगे. दोनों की प्रेम की बात लड़की के परिजनों को पता चला.

मंगलवार को युवक प्रेमी फोन पर बात किया और उससे मिलने का जिद्द करने लगा, तब प्रेमिका ने अपने गांव में ही बुलाया. प्रेमिका के बात पर प्रेमी युवक उससे मिलने उसके गांव पहुंचा, जिसकी जानकारी परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणों को मिली. ग्रामीणों और प्रेमिका के परिजनों ने बिन लग्न के ब्याह रचा दिया. युगल प्रेमी को बिन लग्न के चट मंगनी फट ब्याह हो गया. दोनों प्रेमी युगल को बगल के मंदिर में शादी की रस्म सिंदूर ओर जयमाला देकर विवाह करा दिया गया. ये मामला पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन