बीएसएनएल कर्मी से 90 हजार 500 रुपये छीने
जहानाबाद नगर : बीएसएनएल कार्यालय में कार्यरत मखदुमपुर थाने के टेहटा निवासी वशिष्ठ सिंह (60 वर्ष) से मंगलवार की दोपहर उचक्कों ने 90 हजार 500 रुपये छीन लिये. इस दौरान उचक्कों तथा बीएसएनएल कर्मी के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गये. घायल कर्मी का सदर अस्पताल में […]
जहानाबाद नगर : बीएसएनएल कार्यालय में कार्यरत मखदुमपुर थाने के टेहटा निवासी वशिष्ठ सिंह (60 वर्ष) से मंगलवार की दोपहर उचक्कों ने 90 हजार 500 रुपये छीन लिये. इस दौरान उचक्कों तथा बीएसएनएल कर्मी के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गये. घायल कर्मी का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. बीएसएनएल कर्मी ने नगर थाने में लिखित शिकायत की है. उसने बताया कि मंगलवार को पीएनबी की शाखा से 90 हजार 500 रुपये की निकासी कर एक छोटे बैग में रखकर घर जाने के लिए पैदल बैंक से कोर्ट हॉल्ट जा रहे थे.
आपके शहर में
रास्ते में एसबीआई बैंक के समीप बाइक पर सवार दो उचक्कों ने बैग छीन लिया. इसके बाद बीएसएनएल कर्मियों को घटना की जानकारी दी. सूचना पर पहुंचे सहयोगियों ने सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया. इसके बाद नगर थाने में घटना की शिकायत की. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए