प्रेमी युगल की हत्या के बाद गांव में गश्त लगाती रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के मिल्कीपर (मटौर) गांव में बुधवार को प्रेमी युगल की हत्या की घटना को लेकर गांव में तनाव व दहशत का वातावरण कायम हो गया है. घटनास्थल का निरीक्षण कर एसपी मनीष के साथ पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी तो वापस लौट गये, लेकिन अब भी गांव में पुलिस का […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के मिल्कीपर (मटौर) गांव में बुधवार को प्रेमी युगल की हत्या की घटना को लेकर गांव में तनाव व दहशत का वातावरण कायम हो गया है. घटनास्थल का निरीक्षण कर एसपी मनीष के साथ पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी तो वापस लौट गये, लेकिन अब भी गांव में पुलिस का पहरा बरकरार है. घात प्रतिघात की आशंका के मद्देनजर वरीय अधिकारियों द्वारा उस गांव पर पैनी नजर रखी जा रही है. एक ओर जहां लड़की की बहन का कहना था कि मनीष ने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी गोली मार लिया. वहीं मनीष के पिता महेश यादव का कहना है कि उसका बेटा 11 बजे दिन तक घर पर ही था. तकरीबन दो बजे उसके मोबाइल पर फोन कर बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मनीष फिलहाल बीएड कर रहा था, लेकिन पटना रहने के बजाय वह ज्यादा घर पर ही रह रहा था. उसके पिता भी रिटायर कर्मी बताये जाते हैं. भाई सिविल इंजीनियर तथा भाभी भी सीओ के पद पर कार्यरत हैं. उधर लड़की के पिता भी शिक्षक हैं. बताया जाता है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय लड़की के पिता घर पर नहीं थे. सिर्फ दो बहन ही घर में थी. जैसे ही गांव के लोगों को यह मालूम हुआ कि लड़की के घर में दो शव पड़ा हुआ है. पूरे गांव में कोहराम मच गया.

देर शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. इस बीच एसपी मनीष ने बताया कि शीघ्र ही हत्या से संबंधित सही जानकारी हासिल हो जायेगी. यहां यह उल्लेखनीय है कि एक ओर जहां लड़की की बहन का कहना है कि हत्या किये जाने के बाद मनीष ने खुद को गोली मारी है. वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उनलोगों को गोली की आवाज सुनायी नहीं पड़ी है. लड़के के शरीर पर जख्म के कई निशान हैं. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गोली मारे जाने के बाद भी उसके शरीर पर बेरहमी के साथ वार किये गये. उसके सिर के बायीं ओर गोली मारी गयी है. इसके कारण उसका सिर भी क्षत -विक्षत हो गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन