जहानाबाद पुलिस का बड़ा अभियान. हत्या के प्रयास, शराब और वारंट मामलों में 11 आरोपी गिरफ्तार, 11 ने किया सरेंडर

गिरफ्तार आरोपित
जहानाबाद जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. हत्या के प्रयास, शराबबंदी कानून और वारंट के मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 11 अन्य ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. यह विशेष अभियान अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया जा रहा है.
जहानाबाद जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के दबाव में हत्या के प्रयास, शराबबंदी कानून और न्यायालय से जुड़े विभिन्न मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं विभिन्न मामलों के 11 आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.
हत्या के प्रयास और शराब पीने के मामलों में हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, टेहटा थाना क्षेत्र के चक मटौर निवासी धनुष कुमार को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया. वहीं टेहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली टोला पराधी निवासी इश्तहार वारंटी अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन यादव को भी पुलिस ने दबोचा.
नगर थाना पुलिस ने शराब मामले में मो. हासिम को गिरफ्तार किया. कड़ौना थाना पुलिस ने पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी दिनेश पासवान और घोसी थाना क्षेत्र के नईमा निवासी मुकेश यादव को पकड़ा. भेलावर थाना पुलिस ने धीराबिगहा निवासी शंभू कुमार और सुभाष कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया.
गैर-जमानती और कुर्की वारंटियों पर भी कार्रवाई
न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर काको थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार, मखदुमपुर अहरा निवासी वीरेंद्र यादव तथा टेहटा थाना क्षेत्र के चलितर मांझी को गिरफ्तार किया गया. वहीं पाली थाना क्षेत्र के सिकरिया कोशियामा निवासी शैलेश कुमार और कड़ौना थाना क्षेत्र के पुल्लू सिंह को कुर्की वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया.
11 आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है. इसी अभियान के तहत विभिन्न मामलों के 11 आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










