जिले को डीजल अनुदान की राशि आवंटित
जहानाबाद (सदर) : काम बारिश होने के कारण सरकार इस वर्ष भी किसानों को राहत देने के लिए डीजल अनुदान की राशि दे रही है. इस मद में सरकार ने जहानाबाद जिले को एक करोड़ 11 लाख 62 हजार राशि आवंटित की गयी है. डीएओ शंकर कुमार झा ने बताया कि किसानों को शीघ्र डीजल […]
जहानाबाद (सदर) : काम बारिश होने के कारण सरकार इस वर्ष भी किसानों को राहत देने के लिए डीजल अनुदान की राशि दे रही है. इस मद में सरकार ने जहानाबाद जिले को एक करोड़ 11 लाख 62 हजार राशि आवंटित की गयी है. डीएओ शंकर कुमार झा ने बताया कि किसानों को शीघ्र डीजल अनुदान की राशि मिल जायेगी.
उन्होंने बताया कि जहानाबाद प्रखंड में 17 लाख 62 हजार, घोसी में 11 लाख 74 हजार, हुलासगंज में 10 लाख 57 हजार, मोदनगंज में 09 लाख 39 हजार, मखदुमपुर में 27 लाख 02 हजार, काको में 18 लाख 79 हजार तथा रतनी में 16 लाख 44 हजार रुपये डीजल अनुदान के लिए आवंटित किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










