‘टुन्ना पांडेय का कैरेक्टर खराब, DNA की हो जांच’- नीतीश के खिलाफ बयान देने के बाद Tunna Pandey के खिलाफ JDU ने खोला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

Bihar news in hindi, tunna pandey samachar: सिवान जेडीयू के जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में टुन्ना पांडेय पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि टुन्ना पांडेय का कैरेक्टर खराब है और उनकी डीएनए की जांच होनी चाहिए. बता दें कि टुन्ना पांडेय ने नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देकर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

बीजेपी विधानपरिषद सदस्य टुन्ना पांडेय के एक बयान के बाद बिहार में उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. जनता दल यूनाइटेड टुन्ना पांडेय के खिलाफ सिवान से लेकर पटना तक मोर्चा खोल दिया है. आज जेडीयू के सिवान जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर टुन्ना पांडेय के खिलाफ हमला बोला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिवान जेडीयू के जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में टुन्ना पांडेय पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि टुन्ना पांडेय का कैरेक्टर खराब है और उनकी डीएनए की जांच होनी चाहिए. बता दें कि टुन्ना पांडेय ने नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देकर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है.

पटना में में भी बवाल- इधर, टुन्ना जी पांडेय के बयान पर पटना में भी बवाल मचा है. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अटैक किया है. उमेश कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा, ‘आप जंगलराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के युवराज का नमक खाकर बीजेपी नेतृत्व और जनप्रिय नीतीश सरकार के विरुद्ध तो नही हो गए हैं? आपको अपने पद से अविलंब इस्तीफा देना चाहिए अन्यथा संजय जायसवाल जी को आपके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.’

टुन्ना पांडेय ने दिया ये बयान- इससे पहले टुन्ना पांडेय ने नीतीश सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया था. टुन्ना पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार परिस्थिति के सीएम हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव के तरह ही जेल जाएंगे. टुन्ना पांडेय ने आगे आरोप लगाया कि इस बार जेडीयू धांधली कर चुनाव जीती है.

Also Read: RJD में राह तलाश रहे हैं BJP MLC टुन्ना पांडेय? तेजस्वी की तारीफ और नीतीश के खिलाफ बयान देने के बाद सियासी अटकलें तेज

पांडेय ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने जो कहा सच ही कहा, इस बार के भी हुए विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी को अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन