सड़क दुर्घटना में युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

झाझा-सोनो मुख्य मार्ग के मणिकुरा आश्रम के समीप रविवार को ई-रिक्शा की ठोकर से एक व्यक्ति सड़क किनारे गिर कर घायल हो गया.

विज्ञापन

झाझा. झाझा-सोनो मुख्य मार्ग के मणिकुरा आश्रम के समीप रविवार को ई-रिक्शा की ठोकर से एक व्यक्ति सड़क किनारे गिर कर घायल हो गया. घायल की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया. घायल संतोष कुमार ने बताया कि वह पैदल ही सड़क पर चल रहा था. इसी दौरान पीछे से ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया. छह वर्षीय बच्चा छत से गिरकर घायल झाझा. थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी राजकुमार यादव का छह वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार छत से गिरकर घायल हो गया. परिजन के सहयोग से उसे रेफरल अस्पताल लाया गया. चिकित्सक ने घायल बच्चे को खतरे से बाहर बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन