भजौर के पास ई-रिक्शा पलटने से युवक घायल, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित भजौर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के क्रम में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित भजौर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के क्रम में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान दौलतपुर गांव निवासी मदन मंडल के पुत्र गौतम मंडल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गौतम मंडल जमुई से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर दौलतपुर जा रहा था. इसी दौरान भजौर के पास अचानक सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गयी जिसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया. इस दुर्घटना में दुर्घटना में गौतम मंडल का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया. फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन