हृदयाघात से युवक की मौत, परिजनों में मातम

Updated:
विज्ञापन

चकाई प्रखंड अंतर्गत नगड़ी गांव का मामला

विज्ञापन

सरौन. चकाई प्रखंड अंतर्गत नगड़ी गांव में हृदय गति रुक जाने से एक युवक का रविवार की सुबह निधन हो गया. मृतक की पहचान नगड़ी गांव निवासी मो निजाम मियां के 22 वर्षीय पुत्र मो मोइम मियां के रूप में हुई. युवक को दो साल पूर्व हार्ट की बीमारी का पता चला था, जिसके बाद उसके हार्ट का ऑपरेशन भी किया गया था. इसके बाद से मोइम सही तरीके से रह रहा था. रविवार की सुबह घर में ही वह अचानक गिर गया. परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच कर मृत घोषित कर दिया. वहीं घर के जवान सदस्य के निधन से परिजनों में मातम पसर गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही चंदन सिंह फाउंडेशन प्रमुख चंदन सिंह फाउंडेशन के सदस्यों के साथ शोकाकुल परिजनों से मिले और मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. दुख की इस घड़ी में परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. मौके पर मो मुन्ना जहांगीर, इसराइल रुस्तम, सुलेमान मकबूल, रियाज अब्दुल, रहीम सुलेमान, कमरुद्दीन, मुमताज सलीम, मोहम्मद सोनू के साथ-साथ स्थानीय लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन