घरेलू विवाद में छोटे भाई ने पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा मुहल्ले का मामला

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा मुहल्ले में रविवार को घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी से पीटकर घायल कर दिया. परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल लाया. घायल सतगामा मुहल्ला निवासी स्व कैलाश मोदी के पुत्र रंजीत गुप्ता ने बताया कि मेरा छोटा भाई विकास कुमार घरेलू विवाद को लेकर अक्सर गाली-गलौज करता है. रविवार को छोटा भाई विकास कुमार बेवजह गाली-गलौज कर रहा था. इसका विरोध करने पर उसने लाठी-डंडा से हमला कर दिया जिससे मैं घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. वहीं घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

कर्ज देने से मना करने पर दबंगों ने पीटकर किया घायल

जमुई. जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के चौहानगढ़ मुहल्ले में कर्ज देने से इनकार करने पर पड़ोसी ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया. घायल को परिजनों ने सदर अस्पताल लाया. घायल चौहानगढ़ मुहल्ला निवासी राजकुमार रावत के पुत्र संजय कुमार ने बताया कि पड़ोसी सोनू कुमार सिंह उर्फ सामंड पांच हजार रुपये कर्ज के तौर पर मांग रहा था. मेरे पास रुपया नहीं रहने के कारण उसे कर्ज नहीं दिया. इस बात से नाराज सोनू मेरे घर पर पहुंच गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर मारपीट की, जिससे मैं घायल हो गया. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन