पारिवारिक विवाद में युवक ने ट्रेन के आगे आकर दी जान

Updated:
विज्ञापन

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र पूर्वी गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत ढोलकटवा गांव निवासी एक युवक ने परिवार विवाद में आत्मह��्या कर ली है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक ढोलकटवा गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव का 22 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार है. घटना रविवार देर रात की है. इसको लेकर लोगों ने बताया कि आपसी पारिवारिक कलह से नाराज होकर उक्त युवक ने चौरा रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन के आगे आकर जान दे दी. इधर घटना के बाद गिद्धौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भिजवा दिया. मृतक नवीन कुमार ने इसी साल बीए फाइनल ईयर की परीक्षा पास की थी व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था. रविवार की देर रात पारिवारिक विवाद से नाराज होकर उसने किऊल-जसीडीह रेलखंड के चौरा हॉल्ट के निकट ट्रेन से कटकर जान दे दी. इधर रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने के बाद इसकी सूचना परिजनों को गिद्धौर थाने ने दी व शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल जमुई भिजवा दिया है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है. मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस की छानबीन जारी है. जांचोपरांत समुचित कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन