पति की मारपीट से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

पीएमसीएच में इलाज के दौरान गयी जान

विज्ञापन

झाझा. नगर क्षेत्र के पिपराडीह मोहल्ला में पति की मारपीट से घायल महिला सरिता हेंम्ब्रम की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अनिल हेम्ब्रम की पत्नी सरिता हेंम्ब्रम पिपराडीह मुहल्ला में किराया के मकान में रहती थी. उसका पति दिल्ली में रहकर काम करता था. घटना से चार दिन पूर्व ही अनिल झाझा आया था और किसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया. इसी दौरान अनिल ने प्रेशर कुकर से पत्नी सरिता के सिर पर वार कर दिया. इससे सरिता गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सरिता को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था. चिकित्सक ने सरिता की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सरिता व अनिल को दो बच्चे भी हैं. मां की मौत व पिता के जेल जाने के बाद से दोनों बच्चे अनाथ हो गये हैं. पुलिस ने दोनों बच्चाें को उनकी नानी के हवाले कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन